सीएम साय ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ाया DA
October 16, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। राज्य के कर्मचारियों के लिए दीपावली का अवसर इस बार और भी खास हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की है। अब राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% कर दिया गया है। यह नई दरें 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी होंगी, जिसका लाभ राज्य के सभी कर्मचारियों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस घोषणा से राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस कदम को राज्य सरकार द्वारा महंगाई के बढ़ते दबाव से राहत देने के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके मंहगाई भत्ता को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने का निर्णय लिया है।
हम सबको साथ लेकर सबका विकास करने की अपनी नीति पर अटल हैं।
हमारे कर्मचारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं! pic.twitter.com/6yKyFCTUIe
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 16, 2024
RELATED POSTS
View all
