Live Khabar 24x7

CG News : नोटों की गड्डी के साथ युवक का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने लगाया ये बड़ा आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?

October 16, 2024 | by Nitesh Sharma

cg crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। CG News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक कार में नोटों की गड्डी के साथ एक युवक दिखाई दे रहा है। इस कार में नोटों की कई गड्डियां रखी हुई है। वही वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक युवक कार चलाता हुआ मूंछों पर ताव दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो में जो युवक दिखाई दे रहा है वह भानुप्रतापपुर से भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। बता दे कि Live खबर 24×7 इसकी पुष्टि नहीं करता हैं।

इस वीडियो को कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है। जिसमें दावा किया गया है कि जो नोटों की गड्डी गाड़ी में दिखाई दे रही है वह भ्रष्टाचार की कमाई है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ल ने कहा है कि भाजपा के नेताओं का भ्रष्टाचार अब छलकने लगा है। भाजपा का एक नेता नोटों की गड्डियों का सरेआम प्रदर्शन करता है। पूरी गाड़ी में नोटों की गड्डियां बिछाए हुए हैं। सीट पर नोट की गड्डी रखा हुआ है।

CM साय ने दी प्रतिक्रिया
नोटों के बंडल वाले वायरल वीडियो पर सीएम साय ने कहा कि नोटों की गड्डी के बंडल वाले वीडियो को वैरीफाई कराया जा रहा है। आजकल फेक वीडियो भी चल रहे हैं। हमारी सरकार को बदनाम करने की साजिश भी की जा रही है। इसका वैरिफिकेशन किया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all