Haryana CM Oath : नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार बने हरियाणा के CM, इन 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, PM मोदी, गृहमंत्री शाह हुए शामिल
October 17, 2024 | by Nitesh Sharma

चंडीगढ़। Haryana CM Oath : नायाब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद और की शपथ ली है। सैनी राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। वहीं अनिल विज समेत 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से समेत अन्य भाजपा शाषित राज्यों के सीएम भी शामिल हुए।
CM सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।
नए बनाए मंत्रियों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रणबीर गंगवा पिछली BJP सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं। भाजपा ने हरियाणा में UP, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह डिप्टी CM बनाने का फॉर्मूला नहीं अपनाया।
RELATED POSTS
View all