Live Khabar 24x7

बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज और तालिब को पुलिस ने मारी गोली, नेपाल बॉर्डर पर हुआ मुठभेड़

October 17, 2024 | by Nitesh Sharma

UP CRIME

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

लखनऊ। यूपी के बहराइच हिंसा के दौरान राम गोपाल हत्याकांड मामले में यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज और तालिब को एनकाउंटर में गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। जिसमें से सरफराज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बायपास पर हुई। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। हांडा बसेहरी नहर के पास का मामला है। हालांकि पुलिस की तरफ से मौत की पुष्टि को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नानपारा कोतवाली के नानपारा बाईपास हाड़ा बसेहरी के पास बहराइच हिंसा मामले में दो आरोपी सरफराज और तालिब के साथ पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब कार्रवाई में पुलिस और एसटीएफ ने भी गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी।

 

RELATED POSTS

View all

view all