Live Khabar 24x7

Honey Singh Death Threats : गैंगस्टर गोल्डी बरार के निशाने पर सिंगर हनी सिंह! दी जान से मारने की धमकी

June 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Honey Singh Death Threats : पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हाल में डेथ एनिवर्सरी मनाई गई। सिद्धू के गोली मारकर हत्या करने के बाद दिलजीत दोसांज से लेकर कई सारे विदेशी कलाकारों ने ट्रिब्यूट दिया। रहत फ़तेह अली खान जैसे बड़े गायक ने भी सिद्धू मुसेवाला को लाइव शो पर ट्रिब्यूट दिया था। जिसमें से एक सिंगर रैपर हनी सिंह भी थे।

Honey Singh Death Threats : सिंगर हनी सिंह को आज एक ऐसा वॉइस नोट आया जिससे वह काफी परेशान हो गए है। मीडिया जानकारी अनुसार ,सिंगर को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है। जो इस वक्त कनाडा में है। गोल्डी ने हनी सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजा है। जिसके बाद सिंगर ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में की है।

हनी पहुंचे थाने

पुलिस को दी गई शिकायत में हनी सिंह ने बताया कि, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उन्हें एक वॉइस नोट भेजा है। जिसमें उसने सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है। हनी सिंह ने वो वॉइस नोट पुलिस को दे दिया है। वहीं सिंगर की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED POSTS

View all

view all