Live Khabar 24x7

Big Breaking : नक्सलियों ने कायराना हरकत को दिया अंजाम, आईईडी ब्लास्ट कर 4 जवानों को किया घायल

October 19, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking
CG Breaking
CG Breaking

नारायणपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।इस घटना में चार जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

Read More : Raipur Breaking : रायपुर के बस स्टैंड में करोड़ो का सोना पकड़ाया, चेकिंग के दौरान किया गया जब्त

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अबूझमाड़ इलाके के मोहंदी के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया है। दरअसल, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसके चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।

RELATED POSTS

View all

view all