Live Khabar 24x7

Raipur South Bypoll : जाने कौन है सुनील सोनी, जिन्हें भाजपा ने रायपुर दक्षिण सीट से बनाया प्रत्याशी

October 20, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Raipur South Bypoll : छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। प्रदेश में पिछले चुनाव की तरह भाजपा ने कांग्रेस से पहले प्रत्याशी की घोषणा कर दी। फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी टिकट पर मंथन कर रही है। इस बार रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। ऐसे में 19 अक्टूबर की देर शाम पूर्व रायपुर सांसद सुनील सोनी को भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित कर दिया।

रायपुर दक्षिण विधानसभा को भाजपा का अभेद किला माना जाता है। दरअसल, इस विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल ने 8 बार विधानसभा चुनाव जीता है। उन्हें किसी भी ने चुनाव में शिकस्त नहीं दे पाए। लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर सांसदी का टिकट दिया था। जिसमें भी उन्होंने मेहनत कर जीत दर्ज की। सुनील सोनी को बृजमोहन अग्रवाल का खरीदी माना जाता है। छात्र राजनीती के समय से दोनों में अच्छा तालमेल रहा है।

उपचुनाव में पहली बार ताल ठोकेंगे

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुनील सोनी चुनावी ताल ठोकेंगे। वो ओबीसी वर्ग से आते हैं। सोनी साल 2019 से 2024 (लोकसभा चुनाव होने तक) रायपुर के सांसद रह चुके हैं। सोनी आरएसएस पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी उनकी पकड़ मानी जाती है। उनका जन्म 28 नवंबर 1961 में हुआ था। उनके पिता भी संघ से जुडे़ थे।

निभाई ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

एबीवीपी नेता के रूप में की राजनीति की शुरूआत।
वो दुर्गा कॉलेज रायपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।
इसके बाद पहली बार रायपुर से पार्षद बने।
साल 2003 से 2010 तक दो बार रायपुर के मेयर रहे।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद बने।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024 

उप चुनाव- 13 नवंबर
मतगणना- 23 नवंबर
नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर
नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

RELATED POSTS

View all

view all