Live Khabar 24x7

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ये होंगे कांग्रेस का चेहरा! पार्टी जल्द करेगी ऐलान…

October 20, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर आजमा रही है। इस बीच सियायी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के बाद कांग्रेस जल्द अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। भाजपा ने दक्षिण के दंगल में सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद अब कांग्रेस को चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी से दो-दो हाथ करने वाले चेहरे की तलाश है। कांग्रेस में लगातार मंथन का दौरा जारी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन में सभी उपचुनाव में सत्ता पार्टी का कब्ज़ा रहा। रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर भी ऐसा ही विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस में संभावित उम्मीदवार की लिस्ट में युवा से लेकर दिग्गज कैंडिडेट शामिल है। इन्ही में से एक नाम है, जिसे लेकर खबर आ रही है कि वह ही रायपुर दक्षिण से कांग्रेस का चेहरा होंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि वर्तमान रायपुर निगम सभापति प्रमोद दुबे को कांग्रेस अपना प्रत्याशी जा रही है। कांग्रेस आलाकमान का इस नाम पर मुहर लगते ही घोषणा कर दी जाएगी। संभव है कि रविवार रात या सोमवार सुबह तक दिल्ली से नाम हो जारी हो जाएगा।

 

RELATED POSTS

View all

view all