Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें कितने बजे दिखेगा चांद
October 20, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Karwa Chauth 2024 : भारत में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं आज सुबह से ही निर्जला व्रत करती है। महिलाएं आज अपने पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती है। जिसका शाम को पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पारण करेंगी। आज शाम 7 से रात तकरीबन 9 बजे तक देश भर में चंद्रमा दिख जाएगा। रायपुर में चंद्रदर्शन 7:43 बजे हो सकेंगे।
Karwa Chauth 2024 : कब से कब तक दिखेगा करवा चौथ का चांद
कुछ घंटों के बाद करवा चौथ की पूजा का समय आरंभ हो जाएगा। सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके एक साथ एक जगह पर एकत्रित होकर पूजा शुरू करेंगी। पति की सुख, सृद्धि और सौभाग्य की कामना के लिए करवा माता की पूजा, भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा करेंगे, फिर इसके बाद करवा माता की सुनेंगी। रात होते ही चांद के निकलने का इंतजार होगा। पंचांग के मुताबिक आज शाम 7 बजे से लेकर रात करीब 9 बजे तक देशभर में चांद दिखाई देगा।
RELATED POSTS
View all