Live Khabar 24x7

Accident : रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, मौके पर ही तीनों की मौत

October 20, 2024 | by Nitesh Sharma

Accident

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सक्ती। Accident : छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में रविवार को ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंद दिया जिसके कारण इस हादसे में तीनों युवतियों की मौके पर मौत हो गई। इधर हादसे के बाद से ट्रेलर का ड्राइवर फरार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना मुक्ताराजा बाराद्वार थाने की है।

जानकारी मुताबिक, सक्ती के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्ताराज निवासी बिंदिया बरेठ (21), उसकी भाभी आकांक्षा बरेठ (22) और सहेली सीमा भैना (22) आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। जिसके लिए रोज सुबह दौड़ने के लिए जातीं थीं। रविवार सुबह करीब 5 बजे दौड़ लगाने के बाद सड़क किनारे पैदल चल रही थी।इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीनों को रौंद दिया। जिससे सभी ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना बाराद्वार पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। वहीं, अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। इधर, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

RELATED POSTS

View all

view all