‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
October 21, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रायपुर में चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राज्यपाल रमेन डेका की विशेष उपस्थिति में पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को उन वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। सीएम ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों के कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान दिए सर्वाेच्च बलिदान पर पूरे देश को गर्व है।
RELATED POSTS
View all
