Live Khabar 24x7

Rajyotsava 2024 : छत्तीसगढ़ आएंगे उप राष्ट्रपति धनखड़, राज्योत्सव का करेंगे उद्घाटन…

October 21, 2024 | by Nitesh Sharma

CG

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Rajyotsava 2024 : उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने वाले हैं होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप उप राष्ट्रपति शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और मुंबई के कलाकारों का भी कार्यक्रम होगा। 5 तारीख को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे।

समापन मौके पर राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ सकते हैं। तीनों दिन छत्तीसगढ़ के कलाकारों के अलावा मुंबई के कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। बता दे कि, दीवाली की वजह से राज्योत्सव 4 नवंबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा।

RELATED POSTS

View all

view all