Live Khabar 24x7

47 डॉक्टरों को सिविल सर्जन ने जारी किया नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

October 21, 2024 | by Nitesh Sharma

Show Cause Notice

Show Cause Notice

बिलासपुर। सिविल सर्जन ने जिला अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल के 47 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। दरअसल, सुबह की पाली में लेट और शाम को गायब रहने वाले डॉक्टरों पर एक्शन लिया गया है। जिनसे सिविल सर्जन ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता ने जुलाई, अगस्त, सितम्बर के बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस का रिकार्ड चेक करने के बाद डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस आदेश के बाद से डॉक्टरों का विरोध शुरू हो गया है।

जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता और डॉक्टरों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। एक-दूसरे के खिलाफ दोनों पक्षों की ओर से कलेक्टर से भी लगातार शिकायतें की जा रही हैं। सिविल सर्जन कई बार बोल चुके हैं कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़ाई बरती जा रही है। वहीं डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि ओवर ड्यूटी करने, सरकारी छुट्टी के दिन को भी अनुपस्थित बताया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all