Horoscope Today 22 Oct 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
October 22, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Horoscope Today 22 Oct 2024 : दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कई जातकों को चंद्र देव की कृपा से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों को आज विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। थोड़ी मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पहले से बेहतर स्थिति आपकी दिख रही है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- मन चितिंत रहेगा। थोड़ा सा खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम चलता रहेगा। प्रेम, संतान का साथ हो गया है। व्यापार भी सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि-भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान पहले से बेहतर। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- परेशानी का समय है। कोई रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
मकर राशि- शत्रुओं पर कब्जा होगा आपका। थोड़ी सी कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। बाकी प्रेम, संतान व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
RELATED POSTS
View all