Live Khabar 24x7

Accident : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर…

October 22, 2024 | by Nitesh Sharma

accident

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

गरियाबंद। Accident : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि देवभोग से रायपुर के लिए निकली यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी। रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे। जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है। दुर्घटना में दो यात्रियों के पैर टूट गए है। घायलों को मैनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंच गई है।

RELATED POSTS

View all

view all