गन्ने की खेत मे लगी भीषण आग, 100 एकड़ से अधिक फसल जलकर खाक, किसानों को लाखो रूपये का नुकसान
October 22, 2024 | by Nitesh Sharma

कवर्धा। कवर्धा में छोटी सी चिंगारी किसानो के लिए काल बन गई। यहां गन्ने के खेत में आग लगी। बड़े क्षेत्र में आग लगने से फसल जलकर खाक हो गई। मेहनत कर उगाई फसल में आग लगने से किसानों में मायूसी है। बताया जा रह है कि 10 से अधिक किसानों का 100 एकड़ से अधिक के गन्ने की फसल जलकर बर्बाद हो गई है। घटना कुंडा थाना क्षेत्र के मोहगांव की है।
जानकारी के अनुसार, छोटी सी चिंगारी धीरे धीरे भीषण रूप धारण कर आसपास के पूरा क्षेत्र में लगे गन्ना को अपने आगोश में ले लिया। जिसे काबू करना शायद किसी के बस में नहीं था। आगजनी की घटना में लगभग 40 से अधिक एकड़ में लगे गन्ना खेत पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आगजनी की सूचना मिलते ही एक नहीं, तीन फायर बिग्रेड घटना स्थल तो पहुंचे, लेकिन खेतों तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। वहीं दूसरी ओर आग की लपटे इतनी विकराल थी, जिसे बूझा पाना मुश्किल था। इसके चलते फायर बिग्रेड पहुंचकर भी आग बूझाने में नाकाम रहे। ऐसे में आग की लपटे एक के बाद अन्य खेत को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 40 एकड़ में लगे गन्ना की फसल जलकर खाक में तब्दील हो गया। किसानों को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
RELATED POSTS
View all