Commonwealth Games : भारतीय खिलाड़ियों को लगा झटका! कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर किए गए ये 9 खेल
October 22, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Commonwealth Games : भारत के कई खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। दरअसल कई खेलों को कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर कर दिया गया हैं। इनमें बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वॉश, टेबल टेनिस और कुश्ती शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का अगला संस्करण 2026 में आयोजित होगा। जिसमें सिर्फ 10 खेल शामिल होंगे।
जिन खेलों को इस स्पर्धा से बाहर किया गया है, उसे भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इन स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी लगातार मेडल जीतते रहे हैं। 2022 में बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की ही बात करे तो भारत ने 22 गोल्ड सहित 61 मेडल जीते थे। इनमें से करीब आधे यानी 30 मेडल उन खेलों से आए जो ग्लास्गो में होने वाले आयोजन से बाहर कर दिए गए हैं। गौरतलब हो कि 2022 में भारत ने बैडमिंटन में 6, क्रिकेट में 1, हॉकी में 2, स्क्वैश में 2, टेबल टेनिस में 7 और कुश्ती में 12 मेडल जीते थे।
सिर्फ ये 10 खेल होंगी आयोजित
- एथलेटिक्स
- स्विमिंग
- आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स
- ट्रैक साइकिलिंग
- नेटबॉल
- वेटलिफ्टिंग
- बॉक्सिंग
- जूडो
- बाउल्स और बास्केटबॉल
RELATED POSTS
View all
