Live Khabar 24x7

DMF Scam : जेल में मनेगी निलंबित IAS रानू साहू और माया वारियर की दिवाली, 5 नवंबर तक बढ़ी रिमांड

October 22, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। DMF Scam : छत्तीसगढ़ के DMF घोटाले के मामले में ED ने आज गिरफ्तार निलंबित IAS रानू साहू और मीरा वारियर को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अब रानू साहू और माया वारियर 5 नवंबर तक जेल में रहेगी।

आपको बता दें कि निलंबित IAS रानू साहू जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर थीं। इसके बाद फरवरी 2023 तक वह रायगढ़ की भी कलेक्टर रहीं। इस बीच माया वारियर को भी कोरबा में पदस्थापना मिली थी। कलेक्टर रानू साहू से करीबी संबंध होने के कारण कोयला घोटाले को लेकर माया वारियर के दफ्तर और घर में ED ने छापा मारा था। DMF की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को प्रदान की गई थी, जिसमें घोटाले का आरोप है. इसका प्रमाण मिलने के बाद ED ने माया वारियर को भी गिरफ्तार किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all