Live Khabar 24x7

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के दौरे पर सामने आई CM बघेल की प्रतिक्रिया, आदिपुरुष को लेकर भी कहीं ये बात

June 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। वे रायपुर से दुर्ग के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि राम के ननिहाल में उनका स्वागत है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि रामायण और राम की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें।

रायपुर एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने उनकी अगवानी की थी। उनके साथ अरुण साव, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत के साथ भाजपा के कई नेता मौजूद थे। इनसे मुलाकात के बाद शाह दुर्ग के लिए रवाना हो गए।

Read More : Amit Shah in CG : कुछ देर बाद छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दुर्ग में सभा को करेंगे संबोधित

 

दुर्ग में अमित शाह 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे। इस बीच भिलाई के सेक्टर 1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और दोपहर 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

पद्मश्री उषा बारले के घर पहुंचेंगे शाह

अमित शाह पद्मश्री उषा बारले के घर मुलाकात करने पहुंचेंगे। जिसके मद्देनजर उनके घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुर्ग पुलिस ने 500 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर लगाया है। उनके घर फिलहाल किसी भी अपरिचित को एंट्री नहीं दी जा रही। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों से टीआई और अन्य बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है। उनके आवास का रंग-रोगन करने के साथ आसपास की सफाई भी की गई है।

RELATED POSTS

View all

view all