दो लड़कियों ने रात में किया ऐसा कांड, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, देखें Exclusive वीडियो
October 23, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरो-बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। चोरी-डकैती की घटनों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो युवतियां बेख़ौफ़ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, देर रात स्कूटी सवार दो युवतियां पतंजलि स्टोर के सामने रुकी और स्टोर के बाहर रखे गमले को लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना बीते देर रात लगभग 1 बजे, रायपुर के अनुपम नगर स्थित पतंजलि स्टोर के समीप की है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक युवती में पॉलिथीन की मदद से अपना चेहरा ढकने का भी प्रयास किया। लेकिन वे अपने मकसद में नाकाम रही। वहीं दूसरे युवती की मदद से गमला को गाड़ी में चढ़ाया गया। गमला को गाड़ी में चढ़ाते हुए दोनों युवतिया गाड़ी से भी गिर पड़ी। ऐसे में लगता कि दोनों नशे में चूर थी। लेकिन जैसे-तैसे वे घटना को अंजाम देने में सफल रही।
देखें वीडियो-
RELATED POSTS
View all
