Live Khabar 24x7

Accident : पिकनिक मनाकर लौट रहे थे दोस्त, अचानक बीच सड़क पर गिरी बाइक, हादसे में एक की मौत

October 23, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

CG News

 

बिलासपुर। Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। इस दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोटा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से 6-7 दोस्तों का ग्रुप कोटा के कोरी डेम में मंगलवार को पिकनिक मानाने के लिए गए थे। सभी डैम के पास पिकनिक मनाने के बाद युवक देर शाम वापस शहर लौट रहे थे। उनकी बाइक कोटा-बेलगहना मार्ग के कोरी डेम स्थित मोड़ के पास पहुंची थी कि एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गई। जिससे उसमें सवार दो युवक काव्य दास महंत (20) पिता सुधान दास महंत और विश्वेंद्र प्रताप सिंह (19) पिता बलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें दोस्तों ने इलाज के लिए कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने काव्य दास महंत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक विश्वेंद्र प्रताप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

RELATED POSTS

View all

view all