Live Khabar 24x7

Raipur South By-Election : दक्षिण के दंगल में होगी कांटे की टक्कर! अब तक 16 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

October 24, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Raipur South By-Election : रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 23 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश शर्मा, शक्ति सेना (भारत देश) से सविता बंजारे, निर्दलीय शेख जैनब बेगम, हैदर भाटी, राधेश्वरी गायकवाड़ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।

Read more : Raipur South By-Election : टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस नेता का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

बता दे कि, रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all