Live Khabar 24x7

62 लाख के गांजे की तस्करी करते पकड़ाए दो अंतर्राज्यीय तस्कर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

October 25, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कबीरधाम। CG Crime : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस को नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां अवैध परिवहन कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 245.105 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कुल कीमत 61,27,625 रुपये आंकी गई है। जब्ती की कार्रवाई में दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन और कुछ नकद राशि भी जब्त की है।

जानकारी अनुसार, 24 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक टाटा 1109 वाहन में अवैध गांजा परिवहन हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना कुकदुर टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने गांजे की तस्करी करते बबलू सिंह (35) और शिवकुमार (28) नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बबलू सिंह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का निवासी है, जबकि शिवकुमार रायबरेली से है। जब्त की गई सभी सामग्री की कीमत 71,48,645 रुपये है।

 

RELATED POSTS

View all

view all