प्रदेश के लाखों महिलाओं को मिली सौगात, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने जारी महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त
October 25, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। प्रदेश के लाखों महिलाओं दिवाली का तोहफा मिल गया हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी कर दी हैं।राष्ट्रपति मुर्मू ने रिमोट का बटन दबाकर महिलाओं के खाते में 651.37 करोड़ रुपये ट्रांसफर की।
बता दे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।
RELATED POSTS
View all
