फिल्मी अंदाज में गांजा तस्करी, ओडिशा से लाकर जबलपुर में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार
October 25, 2024 | by Nitesh Sharma

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आज पुलिस ने गांजा तस्करी को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहां तस्करों के कब्जे से 65 किलों मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि तस्कर गांजे को ओडिशा से एमपी, जबलपुर में ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजा बेचने वाले से लेकर तस्करी करने वाले खरीदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा तस्करी की जा रही है। इस पर राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन को घेराबंदी कर रुकवाया गया। जिसमें दो आरोपी धनराज पटेल और बेद बेरा को पकड़ा गया। फिल्मी स्टाइल में आरोपियों ने वाहन के ट्रॉली के नीचे एक चैंबर बनाकर लगभग 64 पैकेट में गांजा रखा था। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। जब्त किए गए 65 किलो 565 ग्राम गांजे की कीमत 9 लाख 83 हजार रुपए आंकी गई है।
गांजा खरीदने वाले युवक को मध्य प्रदेश जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है।
इन अंतराज्यीय तस्कर ने फिल्मी स्टाइल में तस्करी को अंजाम दिया। जिसमें एक वाहन के ट्रॉली के नीचे चैंबर बनाया गया था। जिसके अंदर पैकेट में गांजा को भरकर रखा गया था। गांजा को इस तरह से रखा गया था जिससे वो आसानी से किसी के नजर में नहीं आ सके। वाहन में छिपाकर रखे गए गांजा को जब्त किया गया. वहीं इस रैकेट में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पांचों आरोपी ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
RELATED POSTS
View all