Live Khabar 24x7

रायपुर में बड़ा हादसा, AC फटने से महिला समेत दो लोगों की मौत, धमाके से टूटी खिड़की की कांच

October 27, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में रात बड़ा हादसा हो गया। जहां एसी फटने से दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल, देवेंद्र नगर सेक्टर 1 में एक रेजिडेंशियल-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में रात 8 बजे के करीब एसी फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान बिल्डिंग के कई खिड़कियों के कांच टूट गए। हादसे वाले जगह पर एक कारोबारी और महिला स्टाफ मौजूद थे। ऑटो मैटिक सिटस्म से दरवाजा लॉक था, जिस वजह से मदद के लिए मौके पर पहुंचे लोग उसे खोल नहीं पाए। जिसके चलते हादसे में दोनों की मौत हो गई है। बताया जा रह जा रहा है कि मृतक कारोबारी भाजपा नेता का भाई था।

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नगर सेक्टर-1 के मिनी माता चौक के पास स्थित आवासीय-सह-व्यावसायिक इमाररात में 8 बजे अचानक एसी के फटने से बड़ा धमाका हुआ। धमाका सुनते ही आस-पास के लोगों ने उन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। बताया जा रहा है कि दरवाजा ऑटोमेटिक सिस्टम से लॉक था। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी गई।

जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो ऑफिस के भीतर धुआं ही धुआं था। अंदर रिफ मंजूर और उनकी महिला कर्मचारी मशरत खान (26) बेहोश पड़े थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों के शवों को रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED POSTS

View all

view all