Youtuber Couple की घर में मिली लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक, जानें पूरा मामला
October 28, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। यूट्यूब पर आज करोड़ो लोग वीडियोज बनाकर अपलोड करते है। ऐसे ही केरल का एक कपल भी कुकिंग से संबंधित वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करता था। जिसका का एक दिन सोशल मीडिया पर वीडियो उपलोड करता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में मलयालम गीत ‘विदा परयुकेनन जनम’ (मौत की अंतिम यात्रा) सुनाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के कुछ घंटे बाद दंपति आत्महत्या कर लेता है।
दंपति का एक बेटा है, जो घर लौटता है तो उसे माता-पिता को मृत पाया। पुलिस ने प्रिया और सेलवाराज की आत्महत्या की जांच शुरू कर दी। घटना पर पड़ोसियों को भी हैरान है। फिलहाल आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है। इस यूट्यूब चैनल के 18 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
मौत से पहले दिया था संकेत
बताया जा रहा है कि करीब 5-6 घंटे पहले ही दंपति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें दंपति के साथ में कई तस्वीरों का मोनटाज दिखाया गया है और बैकग्राउंड में ‘विदा परयुकेनन जनम’ गीत बज रहा है। वीडियो में एक जगह सेल्वाराज ने अलविदा की मुद्रा में हाथ हिलाया और उसके पीछे उसकी पत्नी प्रिया मुस्कुराती नजर आ रही है। करीबी लोगों का कहना है कि दंपति आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे और पिछले साल बेटी की शादी करने के बाद से आर्थिक रूप से संकट में थे।
RELATED POSTS
View all