CG News : दिवाली से पहले परिवार में छाया मातम, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत
October 28, 2024 | by Nitesh Sharma

मुंगेली। CG News : छत्तीसगढ़ के मुंगेली में आज तीन लोगों की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।
जानकारी अनुसार, पथरिया रोड पर लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है।
अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए। 11,000 kv के हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से हुई तीन युवक की मौत। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
RELATED POSTS
View all