प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया यू-विन पोर्टल, 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का भी किया शुभारंभ और शिलान्यास
October 29, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने U-WIN ऐप को लॉन्च किया है। U-WIN मतलब यूनिवर्सल इम्यूनिजेशन प्रोग्राम है। साधारण शब्दों में कहें, तो यह एक वैक्सिनेशन प्रोग्राम को ट्रैक करने वाला पोर्टल है। CoWIN ऐप की तरह ही जैसे कोविड-19 वैक्सिनेशन को ट्रैक किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मनसुख मंडाविया द्वारा सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सबको धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती की बधाई देता हूं। आगे कहा कि आज के दिन बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए कुछ न कुछ नया खरीदते हैं। मैं विशेष रूप से देश के व्यापारी लोग को भी शुमकामनाएं देता हूं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ये दिवाली ऐतिहासिक है। 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है। जब अयोध्या में रामलला के जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में हजारों दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भूत उत्सव होगा। ये ऐसी दीपावली होगी जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये प्रतिक्षा 500 वर्ष बाद पूरी हुई है।
RELATED POSTS
View all
