Live Khabar 24x7

मिट्टी के दियों को प्रोत्साहित करने कुम्हारों से नहीं लिया जाएगा कर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

October 29, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

अंबिकापुर। दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दिये बनाये जाते हैं तथा इन्हें बाजारों में इस पर्व में विक्रय हेतु लाया जाता है। कलेक्टर विलास भोसकर ने आदेश जारी कर कहा है कि मिट्टी के दिये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले इन ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए।

जारी आदेशानुसार नगरपालिका एवं नगरपंचायत क्षेत्र में इनसे किसी प्रकार की वसूली नहीं किए जाने के साथ ही आमजन को दिये के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किए जाने कहा है।

RELATED POSTS

View all

view all