Live Khabar 24x7

Horoscope Today 4 November 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 4, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 4 Novmber 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 4 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों के सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वहीं, कुछ राशि के जातक किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचके पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा संबंध रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी। बहुत आनंददायक जीवन गुजरेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। नतमस्तक होकर रहेंगे। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में तू-तू मैं-मैं। संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भूमि, भवन की खरीदारी संभव है लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वास्तु का दान करें।

तुला राशि- धनदायक समय। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जीवन में बहुत तरह की चीजें ऊपर नीचे होंगी। कई तरीके के खर्चे आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते हैं।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all