Live Khabar 24x7

BalodaBazar Violence : विधायक देवेंद्र यादव की नहीं थम रही मुश्किलें, 11 नवंबर तक बढ़ी न्यायिक रिमांड

November 4, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

बलौदाबाजार। BalodaBazar Violence : छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम ले रही है। जहां आज देवेंद्र यादव को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद 11 नवंबर तक देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ा दी गई है।

बता दें कि बलौदाबाजार में विधायक देवेंद्र यादव सतनामी समाज के मंच में भी दिखाई दिए थे जिसके बाद समाज को भड़काने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार भी किया गया था। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से रायपुर के जेल में बंद हैं। अब न्यायालय द्वारा उनकी रिमांड 11 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। अब 13 नवम्बर को हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

RELATED POSTS

View all

view all