डिप्टी सीएम अरुण साव ने की 36 राज्य अलंकरण की घोषणा, उप राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, देखें लिस्ट
November 5, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों कल राज्योत्सव के आखिरी दिन अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अलंकरण सम्मानों की घोषणा की। विभिन्न विभूतियों और विकास में योगदान देने वालों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जायेगा।
देखें लिस्ट
चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार_ प्रिंट मीडिया_ भोलाराम सिन्हा (नवभारत)
चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार_ इलेक्ट्रानिक मीडिया_ मोहन तिवारी (न्यूज 24 चैनल)
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान (सामाजिक चेतना) _ बुटलू राम माथरा, नारायणपुर
यति यतनलाल सम्मान (अहिंसा एवं गौरक्षा) _ मनोहर गौशाला, खैरागढ़
मिनीमाता माता सम्मान (महिला उत्थान) _ सतनामी महिला जागृति समिति, दुर्ग
गुण्डाधुर सम्मान (खेल)_ सुश्री छोटी मेहरा, पंडरिया
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार (सहकारिता) _ शशिकांत द्विवेदी, डोंगरगढ़
महाराजा प्रवीरचंद भांजदेव (खेल तीरंदाजी) _ विकास कुमार, बिलासपुर
पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान (सामाजिक, शैक्षणिक)_ वनवासी कल्याण आश्रम, जशपुर
मधुकर खेल स्मृति पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी)_ मुकेश एस सिंह, रायपुर
दानवीर भामाशाह (दानशीलता)_ सुभाष चंद्र अग्रवाल, रायपुर
किशोर साहू सम्मान (सिनेमा) _ प्रकाश अवस्थी
देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार (लोककला) _ भगत गुलेरी
लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान (छत्तीसगढ़ी लोकगीत)_ निर्मला ठाकुर बेलचंदन, रायपुर
36 विधाओं में सम्मान व राज्य अलंकरण की घोषणा
राज्योत्सव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों मिलेगा अलंकरण
RELATED POSTS
View all