Live Khabar 24x7

राज्योत्सव में बड़ा हादसा, बैनर लगाते समय करंट की चपेट में आया शिक्षक, मौके पर ही मौत

November 5, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सारंगढ़। राज्योस्तव कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया है। जहां खेलभाटा स्टेडियम में तैयारी के दौरान एक शिक्षक की मौत हो गई। दरअसल, बैनर लगाते के दौरान शिक्षक करंट की चपेट में आ गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी मुताबिक, राज्योत्सव को लेकर खेलभाटा स्टेडियम में तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शिक्षा विभाग का बैनर लगाते समय शिक्षक भगत राम पटेल करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शिक्षक को फौरन सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जाँच उपरांत मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 52 वर्ष सरकारी शिक्षक भगत राम पटेल भेड़वन में संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत था।

RELATED POSTS

View all

view all