Live Khabar 24x7

International Olympic Day 2023 : सीएम बघेल आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 36वें नेशनल गेम्स के पदकवीरों का करेंगे सम्मान

June 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। International Olympic Day 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में सिकल सेल संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भूमिपूजन और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस 2023 सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर चौक जेल रोड में शाम 4 बजे सिकल सेल संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शाम 5 बजे अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस-2023 के अवसर पर राष्ट्रीय खेल महोत्सव में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

विधायक एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव देवेन्द्र यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल समारोह में गुजरात में 30 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2022 तक आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों एवं समस्त प्रतिभागियों के साथ उनके प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधक को भी सम्मानित करेंगे।

इस समारोह में राज्य के ओलम्पियन, अर्जुन अवार्डी, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों, विभिन्न खेल संघों व जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को आमंत्रित किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all