Live Khabar 24x7

Sharda Sinha Death : लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, CM साय ने जताया शोक

November 6, 2024 | by Nitesh Sharma

sharda sinha

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Sharda Sinha Death : बिहार की लोक गायिका और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा का मंगलवार रात 9:20 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। पिछले छह वर्षों से वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं और उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। शारदा सिन्हा ने अपने सुमधुर आवाज से बिहार की लोक संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। उन्हें ‘बिहार कोकिला’ के नाम से भी जाना जाता था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मभूषण शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। छठ महापर्व को अपनी मधुर आवाज से सजाने वाली शारदा जी का निधन संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। छठ मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।ॐ शांति

RELATED POSTS

View all

view all