उपराष्ट्रपति जदगीप धनखड़ आज पहुंचेंगे रायपुर, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, देखें पूरा शेड्यूल
November 6, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित राज्योस्तव कार्यक्रम का आज समापन होने जा रहा है। इस खास मौके पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अथिति के रूप में शामिल होने रायपुर पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन समारोह उप राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में संध्या 6 बजे से होगा।
तय कार्यक्रम के मुताबिक उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली से संध्या 3.55 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 5.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उप राष्ट्रपति वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउंड जाएंगे और राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति इसके पश्चात वहां से रात्रि 7.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
RELATED POSTS
View all