पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सीएम साय ने जताया शोक
November 7, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीगोपाल व्यास का गुरुवार सुबह 6.48 बजे निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। गोपाल व्यास बीजेपी के सीनियर लीडर थे। 1975 से 1977 तक आपातकाल के दारौन रायपुर की जेल में बंद रहे। कुछ दिन पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता दिलाई थी। उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए निज निवास 33, विधायक कॉलोनी, रायपुर में सुबह 10:45 तक रखा गया है। इसके बाद देहदान के लिए एम्स रायपुर के गेट नंबर 5 के लिए प्रस्थान करेंगे।
सीएम साय ने जताया शोक
पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के निधन पर सीएम साय ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है कि हम सबके वरिष्ठ और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री गोपाल व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य रहे, साथ ही लोकतंत्र सेनानी के रूप में वे 1975-1977 तक मीसाबंदी भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”
बता दे कि गोपाल व्यास आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने संघ और BJP के लिए ज़मीनी स्तर पर काम किया। गोपाल व्यास बीजेपी के सीनियर लीडर थे। आपातकाल के समय जेल में रहें थे। वे 1975 से 1977 तक आपातकाल के दारौन रायपुर की जेल में रहे। वे राज्यसभा के सदस्य रहे।
वृद्धावस्था के कारण फिलहाल सक्रिय राजनीति में एक्टिव नहीं थे। हाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने रायपुर आकर सदस्य बनाया था। बीएसपी में इंजीनियर रहे गोपाल व्यास को श्रीरू भैया के नाम से भी जाना जाता था।
RELATED POSTS
View all
