Share Market Today : अंतिम दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 55.47 अंक टूटा, निवेशकों के ₹4.53 लाख करोड़ स्वाहा
November 8, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Share Market Today : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। ट्रंप की जीत से बाजार में आई बाहर अब फीकी पड़ चुकी है। आज लगातार दूसरे दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का 55.47 अंक यानी (0.070%) की गिरावट के साथ 79,486.32 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर बाजार वाला निफ्टी (Nifty) 51.15 अंक यानी (0.21%) टूटकर 24,148.20 अंकों पर बंद हुआ है।
टॉप लूजर्स और लूजर्स
सेंसेक्स की तीस कंपनियों में एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर सबसे ज्यादा 2.62 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा स्टील, एसबीआई, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, अल्ट्रा सीमेंट और मारुति के शेयर गिरावट में रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर सबसे ज्यादा 2.69 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही टाइटन, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू और सनफार्मा के शेयर लाभ में रहे।
निवेशकों के ₹4.53 लाख करोड़ स्वाहा
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 443.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 7 नवंबर को 448.45 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.53 लाख करोड़ रुपये घटा है।
RELATED POSTS
View all