Live Khabar 24x7

कलयुगी बेटे ने पिता की कर दी निर्मम हत्या, फावड़ा से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

November 8, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दुर्ग। जिले के भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपने ही पिता की फावड़े से मारकर की हत्या कर दी। मिली जानकारी ने अनुसार, भिलाई के बालाजी नगर सड़क 52, जोन 2 खुर्सीपार में कल देर रात सो रहे पिता के सिर पर बेटे ने हमला किया। आरोपी युवक की पहचान करण नारायण सिंह के रूप में हुई है, जो नशे का आदि है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी बेटा रोज बीएसपी रिटार्यड पिता से पैसे मांगता था। आए दिन बाप-बेटे के बीचा विवाद होता था। मृतक श्याम नारायण ने जब अपने नशेड़ी बेटे को पैसे देने से इनकार कर दिया। मृतक श्याम नारायण (उम्र 65 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूरा परिवार छठ मनाने झारखंड गया हुआ था। घर पर अकेले पिता पुत्र ही थे। खुर्सीपार पुलिस के द्वारा आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि सेवानिवृत्ति पिता श्याम नारायण पिता देवनाथ सिंह उम्र 65 वर्ष पता सड़क 52 क्व 11/C बालाजी नगर जोन 2 खुर्सीपार भिलाई व पुत्र करण नारायण सिंह दोनों के मध्य अक्सर विवाद हुआ करता था। पिता के द्वारा करण को नियमित रूप से रोजगार करने के लिए कहा जाता था। जिसके कारण करण अपने पिता से नाराज रहता था।

छठ होने के कारण श्याम नारायण का परिवार त्योहार मनाने के लिए रांची झारखंड गया हुआ था। कल रात को घर पर दोनों पिता पुत्र अकेले थे। इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी दुश्मनी निकालने के लिए पुत्र करण के द्वारा सो रहे पिता के सिर पर फावड़े से घातक वार किए गए। जिसके कारण बिस्तर पर ही बुजुर्ग श्याम नारायण की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आरोपी करण नारायण सिँह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all