Live Khabar 24x7

“प्रदेश में बाहरी कर रहे प्रचार”, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज

November 10, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने जा रहे चुनाव को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितनी ताकत झोंक रही है। भूपेश बघेल, चरण दास महंत और टीएस सिंहदेव, चुनाव प्रचार कितने घंटे कर रहे हैं। बाहरी लोग प्रदेश में प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी भी बाहर के है और पायलट भी बाहर के हैं। विधायक चंद्राकर ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को स्थानीय बताया है।

वहीं दक्षिण में बीजेपी द्वारा ताश के डिब्बे बांटने के पीसीसी चीफ दीपक बैज के आरोपों से विधायक अजय चंद्राकर ने इंकार किया है। चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ऐसा काम नहीं करती है। दीपक बैज ने किसी दुकान या सटोरी से ताश की डिब्बी ली होगी। कांग्रेस ऐसे ही लोगों की पार्टी है।

RELATED POSTS

View all

view all