Live Khabar 24x7

एनकाउंटर में ढेर अमित जोश से पिस्टल खरीदने वाला आरोपी राजा बेझर रायपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

November 11, 2024 | by Nitesh Sharma

raipur crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के आरोपी राजा बेझर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस के कुछ जवानों को भी चोटें आईं। इस मामले में टीआई मनोज साहू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने घेराबंदी कर राजा को पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी राजा बेझर ने हाल ही में दुर्ग में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमित से पिस्टल खरीदी थी। राजा को हाल ही में जेल से पैरोल पर छुट्टी मिली थी, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गया और शहर में अपनी दहशत फैला रहा था। पुलिस को लगातार इस बारे में सूचना मिल रही थी।

राजा बेझर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच झड़प हो गई, जिसमें प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू, सुनील पाठक, विवेक यादव, आनंद शर्मा और रूप धुर्वेशी समेत कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए।

हालांकि पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all