Live Khabar 24x7

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 27 लाख रुपए किया जब्त

November 11, 2024 | by Nitesh Sharma

RAIPUR

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट से 27 लाख नगदी बरामद किया है। आरोपी कार चालक बैग में भरकर नगदी रकम बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस और SST की टीम ने यह नगदी राशि पकड़ी है। फ़िलहाल मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

दरअसल यह पूरा मामला थाना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। उपचुनाव दक्षिण विधानसभा को ध्यान में रखते हुए भाटागांव में एस.एस.टी.पॉइंट लगाई गई है। इस दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते की मौजूदगी में चेकिंग चलाई गई। जहां पर वाहन चेकिंग के दौरान रिया कार क्रमांक सीजी 08 ए आर 8800 को रोककर कार की तलाशी ली गई। इस दौरान कार सवार व्यक्ति के पास काले रंग के बैग में नगदी रकम 27 लाख 10 हजार रुपए रखा हुआ मिला।

इसके बाद रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर व्यक्ति ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद आचार संहिता होने के कारण नगदी रकम को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी गई है।

RELATED POSTS

View all

view all