Live Khabar 24x7

Horoscope Today : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 12, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

Horoscope Today

नई दिल्ली। Horoscope Today :सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान (Lord Hanuman) को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना शुभ माना जाता है। मंगलवार (Tuesday Horoscope) को हनुमान जी की पूजा करने से कष्ट दूर होते है।

मेष राशि: सिर दर्द,नेत्र-पीड़ा,अनाब-सनाब खर्चे, खर्च की अधिकता,खराब स्थिति रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि:आय में उतार-चढ़ाव संभव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। समाचार के माध्यम से कुछ असमंजस वाले समाचार मिल सकते हैं। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : व्यावसायिक उथल-पुथल बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान का साथ रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि :अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि :जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम और नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि : शत्रु हार मानेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। पैरों पर चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान और व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि: बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा खराब समय रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि : गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : नाक,कान और गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि : धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। गंदी जुबान से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all