Live Khabar 24x7

रायपुर दक्षिण उप चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने सपरिवार डाला वोट, कहा – इस बार दक्षिण की जनता की बदल रही सोच

November 13, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए आज मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों में वोटर्स अपने मत अधिकार का प्रयोग कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज सुबह अपने सपरिवार सुंदर नगर स्थित पं सुंदर लाल शर्मा स्कूल में मत अधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले आकाश शर्मा ने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था।

आकाश शर्मा ने सुनील सोनी निष्क्रिय प्रत्याशी बताया। उन्होंने कहा किऊ आज मैंने सपरिवार मतदान किया है। इस बार रायपुर दक्षिण की जनता युवा को ही सुनेगी। वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल आठ बार से यहां विधायक थे। लेकिन कोई काम यहां पर नहीं हुआ है। इस बार रायपुर दक्षिण की जनता की सोच बदल रही है। इस बार अनुभवी को न चुनकर युवा को मौका मिलेगा।

आकाश शर्मा के पिता ने कहा कि आकाश शर्मा विकास की सोच के साथ रायपुर दक्षिण में लगातार लोगों के बीच गया है। बहुत मेहनत की है। एक-एक व्यक्ति से उन्होंने मुलाकात की है। इस बार सभी की सोच यही है। आकाश शर्मा को रायपुर दक्षिण से जीताना है। वहीं उनकी माता ने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस बार आकाश शर्मा को ही वोट दें।

 

RELATED POSTS

View all

view all