‘पहले मतदान, फिर जलपान’… पीएम मोदी ने की मतदाताओं से अपील
November 13, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। आज छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में उपचुनाव के साथ ही झारखंड में 43 सीटों के लिए मतदान जारी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान की अपील करते हुए इसे लोकतंत्र का उत्सव बताया। मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आग्रह किया गया। पहली बार वोट करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री ने बधाई दी और कहा, ‘पहले मतदान, फिर जलपान।’ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है, और इसकी शुरुआत उत्साहपूर्ण मतदान से होती है. झारखंड के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जनता का उत्साह देखने लायक है।
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 43 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदानकर्मी मंगलवार की शाम तक निर्धारित बूथों पर पहुंच गए। 17 सामान्य सीट, 6 अनुसूचित जाति और 20 अनुसूचित जनजाति की सीटों पर कुल 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। 5,344 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव में 1,36,85,508 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 68,65,208 पुरुष, 68,20,000 महिला और 301 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।
RELATED POSTS
View all
