बारदाने के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक
November 13, 2024 | by Nitesh Sharma
जगदलपुर। जगदलपुर के अड़ावाल इलाके में देर रात बारदाने के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह गोदाम के पास पटाखे जलाना बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
RELATED POSTS
View all
