CM साय ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले – रायपुर दक्षिण में फिर जीतेगी भाजपा
November 13, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट रायपुर दक्षिण में आज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भीड़ देखने को मिल रही है। 11 बजे तक 18.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड में पहले चरण का मतदान है और छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा में चुनाव का मतदान है। पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीत रहे है।
आज झारखंड राज्य में प्रथम चरण और प्रदेश के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।
मेरा पूरा विश्वास है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, साथ ही रायपुर दक्षिण में हम पुनः जीत हासिल करेंगे। pic.twitter.com/loafL8oLHk
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 13, 2024
RELATED POSTS
View all