Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
November 13, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Accident : जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। जिसमें पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। मृतक ओडिशा के रहने वाले थे और जगदलपुर अपने रिश्तेदार के घर बाइक से पहुंचे थे। वापस ओडिशा लौटते वक्त ये हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आमागुड़ा चौक के पास रायपुर की ओर से आ रहे ट्र्क ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। आसपास के लोग घटना के बाद मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बालक ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
RELATED POSTS
View all