Live Khabar 24x7

मोबाइल टावर पर चढ़कर नशेड़ी युवक ने जमकर काटा बवाल, कड़ी मशक्कत के बाद आया निचे फिर हो गया बेहोश

November 14, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में एक युवक ने जमकर बवाल काटा। नशे में धुत होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पहले तो युवक ने काफी देर तक बवाल काटा। लोगों ने काफी देर तक युवक को निचे आने के लिए कहा, मगर वह नहीं माना। नशा उतारते ही युवक भी टावर से निचे आ गया।

जानकारी के मुताबिक, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक ग्राम भोगाड़ी का रहने वाला है। आज दोपहर वह चिवावंड के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था, इस दौरान उसने शराब का सेवन किया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।

इसके बाद लोगों ने सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं टावर से उतरने के बाद युवक बेहोश हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया। पूरा मामला कोण्डागांव सिटी कोतवाली के चिपावन्डं ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम बोगाड़ी का है।

 

RELATED POSTS

View all

view all